खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में अजनता चौक स्थित मनु पेपर कोट कंपनी में रविवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में दूसरे फ्लोर पर रखे कच्चे माल और तैयार उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग की सूचना मिलते ही भिवाड़ी नगर परिषद और रीको (RIICO) की करीब चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए निजी कंपनियों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भी बुलाया गया है। रीको फायर इंचार्ज राजू खान ने बताया कि उन्हें दोपहर सवा 12 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पेपर का सामान होने की वजह से तेजी से फैली आग पेपर से संबंधित सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिस पर पूरी तरह काबू पाने में अभी 2 से 3 घंटे और लग सकते हैं। राजू खान ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। आग बुझाने की कोशिश में जुटी टीम सूचना मिलते ही यूआईटी थाना अधिकारी प्रदीप नेहरा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित करने का काम कर रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर सक्रिय हैं और आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। …. यह खबर भी पढ़ें परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:नीमराना के अवैध कबाड़ गोदाम में धमाके, 1KM तक दिखाई दीं लपटें, 2 लोग लापता राजस्थान के नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो नाबालिग भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। (पढ़ें पूरी खबर)