Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक बाजारों में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। हालांकि, आज महाराष्ट्र दिवस के चलते एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में कोई कामकाज नहीं हुआ है। आज सिर्फ शाम के सत्र में ही ट्रेडिंग होगी। गुरुवार को सोने का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर कारोबार के दौरान 2042 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।
