Elon Musk Net Worth: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ रखने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार बुधवार को मस्क की नेटवर्थ 500 अरब डॉलर को पार कर गई। ईवी कंपनी टेस्ला के शेयरों में आई तेजी और इस साल उनके दूसरे स्टार्टअप्स के वैल्यूएशन में आए उछाल के चलते मस्क की नेटवर्थ में यह बंपर उछाल देखा गया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के हवाले से कहा गया कि बुधवार रात मस्क की नेटवर्थ 500.1 अरब डॉलर हो गई थी।