नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अलवर जिले से है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. भाजपा विधायक को अधिकारियों ने पीटा
श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि RUIDP के AEN समेत 3 अधिकारियों ने मारपीट की, जिसमें आंख-चेहरे पर चोट आई और चश्मा भी टूट गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 2. चलती कार में आग लगी, 5 लोग जिंदा जले
अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद कार में केवल हड्डियां मिली। आग लगते ही कार ड्राइवर बाहर कूद गया था। मध्यप्रदेश का परिवार मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पूरी खबर पढ़ें 3. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने पर भी दे सकेंगे नीट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 3 मई को NEET-यूजी आयोजित करेगी। NTA ने नीट-यूजी में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को लेकर बड़ा फैसला किया है। NTA ने क्लीयर किया कि एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने के बाद भी स्टूडेंट को परीक्षा सेंटर में एंट्री की परमिशन दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 4. ASP के सामने पॉक्सो के आरोपी ने चाकू से गला काटा
बाड़मेर में पॉक्सो के आरोपी ने ASP के सामने सुसाइड करने की कोशिश की। आरोपी ने टेबल पर रखे पेपर कटर से अपना गला काट लिया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद आरोपी को दोबारा ASP ऑफिस लाया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. भरतपुर के नदबई में ओले गिरे, कई जिलों में बारिश
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर गुरुवार को भी देखने मिला। भरतपुर के नदबई में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। अलवर और धौलपुर में बारिश हुई। जयपुर, सीकर में आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। अजमेर के किशनगढ़ में हाईवे पर पेड़ गिर गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. सिलेंडर बदलते समय गैस लीक, 7 लोग झुलसे
खैरथल-तिजारा जिले के साथलका गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। सिलेंडर बदलते समय लीकेज के कारण कुछ ही पलों में कमरे में गैस फैल गई और आग भड़क उठी। कमरे में मौजूद परिवार के 7 लोग झुलस गए। घायलों को अलवर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. कार में लॉक हुए 3 साल के बच्चे की मौत
जोधपुर के बिलाड़ा कस्बे में कार में लॉक हुए 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते पिता की अर्टिगा कार में बैठ गया था। गर्मी में करीब डेढ़ घंटे तक कार में बंद रहने के कारण उसका दम घुट गया। परिवार नए घर के कार्यक्रम के लिए गांव आया था। पूरी खबर पढ़ें 8. नेग की राशि को लेकर दुल्हनों के घर पर हमला
धौलपुर जिले के चंदीलपुरा गांव में एक शादी के बाद दुल्हनों की विदाई के दौरान नेग की राशि को लेकर विवाद हो गया। इसके दूसरे दिन दूसरे पक्ष के लोगों ने दुल्हनों के घर पर हमला कर दिया। इसमें दुल्हनों के दादा-दादी समेत 5 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. शेरनी के लिए कूलर लगाया, भालू-मोर के लिए फव्वारे
जोधपुर में गर्मी का बढ़ने के साथ ही माचिया सफारी पार्क में वन्य जीवों के लिए खास व्यवस्था की गई है। गुजरात के जूनागढ़ से लाई गई शेरनी के लिए कूलर लगाया गया है। भालू, भेड़िए से लेकर हिरण, चीतल और मौर के पिंजरों में फव्वारे लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान में ‘स्व-गणना’का पहला चरण कल से
राजस्थान में 1 मई से 15 मई तक लोग घर बैठे खुद जनगणना कर सकेंगे। जनगणना के पॉर्टल पर जाकर खुद मकानों की गणना से जुड़े 33 सवालों के जवाब दे सकते हैं।