इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत सरकार को 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना को देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। वैष्णव ने कहा कि योजना बनाए जाने के दौरान तय टार्गेट्स की तुलना में प्रस्तावों में निवेश, रोजगार और उत्पादन लक्ष्य कई गुना अधिक है।