Personal Loan Tips: आजकल बैंक आसानी से पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। सैलरी एवरेज होने पर भी वेतनभोगी कर्मचारी को इंस्टेंट लोन मिल सकता है। पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि पर्सनल लोन काफी ज्यादा ब्याज दर वाला एक महंगा लोन होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको थोड़ी कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिल जाएगा। वहीं, आपका क्रेडिट स्कोर सही नहीं है, तो पर्सनल लोन पर अधिक ब्याज दर ऑफर होगी। ध्यान रखें कि पर्सनल लोन के साथ प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और प्रीपेमेंट पेनल्टी जैसे खर्च भी आते हैं। आइए जानते हैं कि ग्राहको को कब पर्सनल लोन लेना चाहिए और कब नहीं।