पठानकोट में बीती रात अपने घर लौट रहे एक युवक से 2 बदमाश मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन फरार हो गए। वारदात पठानकोट के गांव कोठी पंडिता मोड़ पर हुई। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए और युवक से बाइक और मोबाइल छीन रफूचक्कर हो गए। पीड़ित युवक की पहचान गांव कोठी पंडिता निवासी नीरज कुमार के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। काम से लौटते समय रात 7 बजे हुई वारदात
शिकायतकर्ता गांव कोठी पंडिता निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को वह अपने निजी काम के सिलसिले में सरना गया हुआ था। रात करीब 9 बजे जब वह अपने पल्सर मोटरसाइकिल नंबर PB 35 AK 8612 पर सवार होकर वापस अपने गांव कोठी पंडिता जा रहा था, तब गांव के मोड़ के पास यह वारदात हुई। झपट्टा मारकर छीना मोबाइल
नीरज कुमार के अनुसार, जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचा, तो सामने से एक स्कूटी आई। स्कूटी पर जीवन कुमार निवासी कोठी पंडिता सवार था, जिसके पीछे एक अज्ञात युवक बैठा हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित के पास अपनी स्कूटी रोकी। स्कूटी के पीछे बैठे अज्ञात युवक ने नीचे उतरकर अचानक पीड़ित की कमीज की जेब में हाथ डाला और उसका VIVO कंपनी का जामुनी रंग का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर मोटरसाइकिल ले उड़े बदमाश
नीरज कुमार के मुताबिक जब पीड़ित ने इस लूट का विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जबरन उससे उसकी पल्सर मोटरसाइकिल भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल और स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
पीड़ित ने बताया कि वह अब तक अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहा था, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीवन और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।