नवरात्रा स्थापना के बाद दशमी पर ज्वारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। घटना में 90 लोग घायल हो गए। वहीं एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के बालारडा गांव का है। बालारडा गांव निवासी शोभालाल जाट ने बताया-सुबह 11:30 गांव में नवरात्रि समापन के दौरान ज्वारा विसर्जन का जुलूस माता के स्थान से निकल रहा था। 400 मीटर गांव के बाहर पहुंचने पर छोटे तालाब के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। इस दौरान धूप के धुएं से परेशान होकर दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान सभी लोग वापस गांव की ओर भागे। जिसे जो मकान मिला, वह उसी में छिप गया। मधुमक्खियों के हमले में 90 लोग घायल
शोभालाल ने बताया कि 10 मिनट के बाद जब मधुमक्खियां शांत हुई तो घायलों का इलाज शुरू किया गया। घटना में 90 लोग घायल हो गए। जिनमें से 30 लोगों को इलाज के लिए उप कपासन जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के बाद 28 लोगों छुट्टी दे दी गई। बाकी के 59 लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बालूराम जाट (72) को चित्तौड़गढ़ भेजा गया। 30 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया
बीसीएमओ महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बालारड़ा गांव में मधुमक्खियों के हमले के बाद 30 मरीज पहुंचे। जिसमें से 28 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालारडा के दो कर्मचारी गांव में जाकर इलाज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें जोधपुर के ओसियां में वरघोड़ा जुलूस पर मधुमक्खियों का हमला:घरों में दौड़े, गाड़ियों के पीछे छिपकर बचाई जान, 10 से अधिक गंभीर घायल जैन मंदिर से निकलकर वापस लौट रहे वरघोड़ा जुलूस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जुलूस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, 100 से अधिक महिला-पुरुष घायल हुए हैं। हमले के दौरान लोगों के घरों में भाग कर, गाड़ियों के पीछे छिपकर मधुमक्खियों से अपना बचाव किया। (यहां पढे़ं पूरी खबर)