Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमत लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.13 फीसदी या 190 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस-ईरान युद्ध का कोई स्थायी समाधान निकलकर नहीं आ रहा है। ईरान ने सोमवार रात को भी होर्मुज में एक जहाज पर हमला किया है। मिडिल ईस्ट में तनाव को करीब 2 महीने का समय हो गया है। कोई राहत भरी खबर नहीं आने से निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इसी के चलते कीमतों में गिरावट आई है।
