कोटा में राजस्थान के 221 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। मेघनाद का पुतला जल रहा था, इसी दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। अफरा-तफरी मच गई। समय रहते हाथी को काबू में कर लिया गया। जयपुर के आदर्श नगर में बारिश के कारण पुतले भीग गए, ऐसे में पेट्रोल डालकर दहन करने की कोशिश की जा रही थी, इसी दौरान अचानक रावण का पुतला जमीन पर गिर गया। रावण के गिरते ही बगल में खड़ा कुंभकरण का पुतला भी गिर गया। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में दशहरा उत्सव के दौरान कुंभकरण का जलता पुतला एक युवक पर गिर गया। हादसे में युवक लक्ष्मण राठौड़ घायल हो गया। वहीं डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। जयपुर के विद्याधर नगर में बारिश के कारण समय से पहले रावण दहन किया गया। जोधपुर में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीगंगानगर में रावण के साथ कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया। उदयपुर में हनुमानजी ने रावण के सोने की लंका को पलभर में जला दिया। राज्य में अलग-अलग जगह कार्यक्रम होंगे। कोटा में रावण का पुतला पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम करेगा। रिमोट से पुतले की आतिशबाजी को नियंत्रित किया जाएगा। रिमोट सिस्टम से एक-एक कर स्टेप बाय स्टेप पुतले का दहन होगा। रावण दहन की तस्वीरें विजयादशमी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…