Stock Market: सोमवार, 27 अप्रैल को Aye Finance के शेयर ने एक ही झटके में 17 फीसदी की छलांग लगाई और 158 रुपये के ऑल-टाइम हाई को छू लिया। यह कंपनी का पहला ऐसा मौका है, जब शेयर इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। इस तेजी की असली वजह है कंपनी के मार्च तिमाही के वो नतीजे जिन्हें देखकर निवेशकों ने दोनों हाथों से खरीदारी शुरू कर दी।
