नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। भीषण गर्मी के बीच बीकानेर और गंगानगर जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. बीकानेर और गंगानगर जिले में बारिश-ओले गिरे
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बीकानेर और गंगानगर जिले के कई इलाकों में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे। गंगानगर के अनूपगढ़ में तेज आंधी चली। जयपुर में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए वाटर फॉगर मशीन से पानी की फुहारें छोड़ी गई। पूरी खबर पढ़ें 2. नितिन नवीन बोले- हमें राजनीति में शॉर्टकट से बचना है
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज राजस्थान के पहले दौरे पर आए। उन्होंने टोंक में बीजेपी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- हमें राजनीति में शॉर्ट कट से बचना है। नितिन नवीन ने जयपुर में 12KM लंबा रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें 3. युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, गांव में तनाव
बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या के बाद तनाव है। रविवार रात हुए बवाल के बाद वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात की गई। बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में आने से रोका गया। पूरी खबर पढ़ें 4. गहलोत बोले- पायलट अब हमें छोड़कर नहीं जाएंगे
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- सचिन पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहेगी। सचिन पायलट को अनुभव हो गया है कि इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़कर कभी नहीं जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. दोस्त की मौत की खबर सुन दूसरे दोस्त ने दम तोड़ा
पाली जिले में दोस्त की मौत की खबर सुन दूसरे दोस्त ने भी 12 घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। साथ-साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद साथ में मुंबई में रहे और व्यापार किया। दोनों की दोस्ती की पूरे क्षेत्र में मिसाल दी जाती थी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. 40 डिग्री तापमान में सड़क पर नंगे पैर चले साधु-संत
राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान महारैली निकली गई। इस दौरान सीकर में करीब 40 डिग्री तापमान के बीच साधु-संत नंगे पैर सड़क पर चले। अजमेर में 5 गाय के बछड़ों को भी रैली में साथ लाया गया। उदयपुर में ढोल-मंजीरों की धुन पर भजन गाते हुए रैली निकाली। पूरी खबर पढ़ें 7. कलेक्टर का डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे कांग्रेस विधायक-सांसद
श्रीगंगानगर में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में कलेक्टर के नहीं आने से कांग्रेस विधायक और सांसद नाराज हो गए। विधायकों और सांसद ने कलेक्टर का डेढ़ घंटे इंतजार किया। इसके बाद बैठक छोड़कर चले गए। विधायक ने कहा- मैंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बैठक में आने को कहा था, लेकिन वे नहीं आए। पूरी खबर पढ़ें 8. विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली
राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा एंजेंसियों ने 3 घंटे तक हर जगह तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान टीकाराम जूली ने मजाकिया अंदाज में कहा- अंदर कुत्ते बम ढूंढ रहे हैं, हम और कर्मचारी बाहर छाया ढूंढ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गांव में बननी थी सड़क, रसूखदारों के लिए दूसरी जगह बनाई
झुंझुनूं के श्‍योलपुरा गांव में बनने वाली सड़क रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी जगह पर बना दी गई। दरअसल PWD विभाग ने श्‍योलपुरा में 5KM लंबी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए बजट पास कर टेंडर जारी किया। लेकिन खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तातीजा में सड़क बना दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जोधपुर एयरपोर्ट पर कल से शुरू होंगी उड़ानें
जोधपुर में करीब एक महीने से रनवे की मरम्मत के काम के चलते बंद हुआ एयरपोर्ट अब 28 अप्रैल से दोबारा उड़ानों के लिए खुल जाएगा। मंगलवार सुबह बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट जोधपुर पहुंचेगी