जोधपुर के करवड़ थाना इलाके में हादसे में आयुर्वेद हॉस्पिटल की एक होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात करीब 8:15 बजे हुआ। डॉक्टर इंडिया डागोर (25) पुत्री विजेंद्र सिंह जोधपुर शहर से स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान टूंट की बाड़ी के पास सड़क पर अंधेरे में खड़े सांड को डॉक्टर इंडिया देख नहीं पाई और उससे जा टकराई। इस दौरान सांड का एक सींग उनके गले के पास लगा। इसकी वजह से वे घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें पहले श्रीराम हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बॉडी को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। ज्यादा खून बहने से हुई मौत करवड़ थाने के जांच अधिकारी बंशीलाल ने बताया- डॉ. इंडिया डागोर के सांड से टकराने के कारण गले में सींग घुस गया था। इससे खून ज्यादा बह गया था। अस्पताल लाने से पहले उनकी मौत हो गई। 2 साल से कर रही काम करवड़ पुलिस के अनुसार- इंडिया डागोर (25) हिंडौन सिटी की रहने वाली थी। वह करीब 2 वर्षों से आयुर्वेद कॉलेज में होम्योपैथिक डॉक्टर के तौर काम कर रही थी। वह संविदा पर लगी हुई थीं। घटना के दिन वह जोधपुर में गई थीं। वहां से वापस कॉलेज की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। मृतका ने हेलमेट भी लगा रखा था। अचानक हादसे की वजह से सींग उसके गर्दन में घुस गया। इससे उनकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें… दौड़ते हुए आए सांड ने महिला को मारी टक्कर, VIDEO:चलती स्कूटी से सड़क पर गिरी, पांव में हुआ फ्रैक्चर जोधपुर के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर पांच में सड़क पर स्कूटी से जा रही महिला को दौड़ते हुए आए सांड ने 1 दिसंबर 2025 को टक्कर मार दी थी। महिला सड़क पर गिर गई थी। लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में महिला का पांव फ्रैक्चर हो गया था। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर में सांड ने महिला को उठाकर फेंका,VIDEO:3 फीट दूर दीवार से टकराई, सिर फूटा; सड़क पर पड़ी रही बेहोश जोधपुर में सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला को सांड ने उठाकर फेंक दिया था। महिला 3 फीट दूर दीवार से टकराकर बेहोश हो गई थीं। वहां से गुजर रही एक अन्य महिला ने उन्हें दीवार के पास बेहोशी की हालत में देखा। घटना मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी इलाके की 25 सितंबर 2025 की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
