Car Loan: छोटी और मीडियम साइज की कारों पर जीएसटी घटने के बाद कारें काफी सस्ती हो गई हैं। साथ ही फेस्टिव सीजन में कंपनियां कई आकर्षक ऑफर्स भी लेकर आई हैं। ऐसे में कार मार्केट में इन दिनों काफी चहल-पहल है। अगर आप भी लोन लेकर कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि कार लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।