जैसलमेर में बदमाशों ने किसान की पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ट्रैक्टर और जीरा भी चुरा ले गए। हत्या के समय महिला घर पर अकेले ही थी। किसान किसी शादी में गया हुआ था। पति बुधवार दोपहर घर लौटा तो लहूलुहान हालत में पत्नी की बॉडी मकान के अंदर पड़ी हुई थी। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। किसान ने पुलिस को सूचना दी। घटना झिझनियाली गांव से 2 किलोमीटर दूर बीरे की ढाणी की है। मृतका हथु देवी (50) और उसका पति अमराराम चौधरी मूल रूप से कानोड़ (बायतु) के निवासी हैं। करीब 13 साल से अपने खेत में लगे ट्यूबवेल पर रह रहे थे। SP अभिषेक शिवहरे का कहना है कि पति 2 दिन पहले शादी समारोह में बायतु गया था। आज दोपहर करीब 12 बजे ही लौटा है।
हालांकि महिला के शरीर पर सोने-चांदी के जेवर सुरक्षित मिले हैं। इसलिए लूट के एंगल की बजाय रंजिश अथवा किसी साजिश को लेकर भी जांच की रही है। महिला के 2 बेटे और एक बेटी है। सभी कानोड़ (बायतु) में रहते हैं। शादी से लौटा पति, तब मर्डर का चला पता जानकारी के अनुसार- बुधवार को महिला का पति अमराराम एक शादी समारोह में गया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह लौटा तो पत्नी का शव लहूलुहान हालत में घर के फर्श पर पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना झिझनियाली थाना पुलिस को दी गई। एसपी अभिषेक शिवहरे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पति का आरोप- ट्रैक्टर और जीरे की बोरी भी ले गए चोर अमराराम ने बताया- घर के बाहर खड़ा ट्र्रैक्टर गायब है। शक है हत्या लूट के इरादे से की गई। घटनास्थल के आसपास संदिग्धों के पैरों के निशान भी मिले हैं। पति ने कहा- घर में बड़ी संख्या में रखी जीरे की बोरियां भी गायब है। हालांकि पुलिस को तलाशी के दौरान घर के अंदर से जीरे की 30 बोरी सुरक्षित मिली है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है। पैरों के निशान और गायब ट्रैक्टर के आधार पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। रंजिश और लूट दोनों एंगल से जांच की जा रही है। ……. ये खबर भी पढ़िए ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या:मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज डीडवाना कुचामन जिले में ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर महिला का शव फंदे से लटका दिया। घटना जिले के नावां कस्बे में मंगलवार की शाम को हुई। पूरी खबर पढ़ें…
घर से बुजुर्ग महिला का किडनैप, लाखों की ज्वेलरी लूटी:आधी रात मुंह में कपड़ा ठूंसकर ले गए बदमाश, जंगल में पटककर भागे अलवर में बुजुर्ग महिला का किडनैप और लूट का मामला सामने आया है। आधी रात को कार में आए बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़िए