लुधियाना में कल दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे शहर में कल अलग-अलग इलाकों में रावण दहन किया जाएगा। लोगों को घरों में रावण दहन करने के लिए रेडीमेड रावण भी दुकानों में मिल रहे है। जिनकी कीमत साढ़े 500 रुपए से शुरू होकर 5500 रुपए तक है। लोगों में इस रावण को खरीदने का काफी क्रेज भी है। शहर में विशेष रूप से सबसे ऊंचा 121 फीट का रावण दरेसी मैदान में बनाया गया है। इस रावण को बनाने में 2 महीने का समय लग गया है। कलाकार भी आगरा से आए हैं। इन कलाकारों ने शहर के कई मेलों में रावण बनाने का ठेका लिया है। रावण बनाने वाले कारीगर ने भावुक होकर रावण दहन के समय अपने मन के भाव दैनिक भास्कर एप से शेयर किए। 2 महीने की मेहनत सेकेंड में होती राख- आमीर कारीगर आमीर ने कहा कि एक रावण को बनाने में 2 महीने का समय लग जाता है। बांस, रस्सी कपड़ा, कागज आदि से धीरे-धीरे वह रावण तैयार करते हैं, लेकिन दशहरा वाले दिन शाम को 1 सेकेंड में रावण का दहन हो जाता है। अपने हाथों से तैयार किए रावण को राख होता देख आंखों में आंसू भी आते हैं। हमारी खून पसीने की मेहनत से ये बना होता है। लेकिन एक खुशी भी होती है कि बुराई पर अच्छाई की विजय का यह प्रतीक माना जा रहा है। अमेरिकन वाटरप्रूफ पेपर से हुआ तैयार आमिर ने कहा कि ये रावण अमेरिकन वाटरप्रूफ पेपर से तैयार किया गया है। यदि बारिश भी आ जाती है तो भी यह खराब नहीं होगा। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। उनकी एक बहन है, जो सरकारी स्कूल में टीचर है, जब काम अधिक आ जाता है, तो वह भी रावण बनाने में उनकी मदद करने आती है। रंग-बिरंगे रंग में सजाया पुतला उन्होंने कहा कि दरेसी में खड़े किए रावण के पुतले में रावण की तलवार सबसे बड़ी होगी और दहन के समय रावण की तलवार, बेल्ट, आंख और मुंह से चिनगारी निकलेगी। वहीं उसकी मूंछें काफी बड़ी बनाई गई हैं, जिनमें से आतिशबाजी होगी। स्पेशल रिमोट से रावण का दहन किया जाएगा। 10 जगहों पर होगा दशहरा समारोह दरेसी मैदान से अलावा लुधियाना में राजगुरु नगर मे 60 फीट का रावण खड़ा किया जाएगा है, वहीं हबंडा रोड पर बने गोविंद धाम में 75 फीट और सराभा नगर में नवदुर्गा मंदिर की तरफ से 80 फीट का रावण तैयार किया गया है। अग्र नगर में भी 50 फीट का रावण और उपकार नगर में भी 70 फीट का रावण खडा किया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले भी रावण के साथ खड़े किए गए हैं। कल दोपहर 1 बजे से 4 पहिया वाहनों की आवाजाही होगी बंद दरेसी इलाके में कल दोपहर 1 बजे से 4 पहिया वाहनों की आवाजाही रात 8 बजे तक बंद रहेगी। दोपहर 1 बजे के बाद दरेसी की तरफ जाने वाली रोड को बंद कर दिया जाएगा।

You missed