जयपुर में 12वीं के स्टूडेंट ने अपने क्लासमेट को चाकू मार दिया। स्कूल में छुट्‌टी से पहले एक दूसरे पर पानी फेंकने पर 17 वर्षीय स्टूडेंट का उसके क्लासमेट से विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज होने लगी। इतने में नाबालिग स्टूडेंट ने अपने बैग से चाकू निकालकर क्लासमेट के हाथ पर वार कर दिया। यह देख आसपास खड़े छात्र शोर मचाने लगे। इस पर टीचर पहुंचे और दोनों छात्रों को अलग किया। घायल स्टूडेंट का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजनों को सूचना दी। बगरू थाने पहुंचे दोनों स्टूडेंट्स के परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे बगरू थाना क्षेत्र के एक स्कूल की है। SHO राजेन्द्र गोदारा ने बताया- बगरू के एक प्राइवेट स्कूल में दोनों स्टूडेंट पढ़ते हैं। 12वीं क्लास में पढ़ने वाले दोनों स्टूडेंट के बीच स्कूल के अंदर पानी फेंकने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। फल काटने वाले चाकू से किया हमला मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने पर झगड़ बढ़ गया। गुस्से में एक नाबालिग स्टूडेंट ने फल काटने के लिए लाए चाकू से क्लासमेट पर हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से क्लासमेट चोटिल हो गया। टीचर ने दोनों स्टूडेंट को डांट कर एक-दूसरे से अलग किया। परिजनों को सूचना देकर घायल स्टूडेंट का प्राथमिक उपचार करवाया। परिवार ने पुलिस में शिकायत करने से मना किया दोनों स्टूडेंस के परिजन बगरू थाने बुलाया गया। दोनों ही ओर से पुलिस को कार्रवाई नहीं करने की कहकर शिकायत देने से मना कर दिया। पुलिस की ओर से फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से राजीनामा लिखवा लिया गया है।