Hormuz Strait News: होर्मुज स्ट्रेट खुलते ही जैसे पूरी दुनिया के माथे से चिंता की लकीरें मिट गईं। कुछ दिन पहले तक जहां हालात ऐसे थे कि तेल सप्लाई रुकने का डर सता रहा था, अब वही रास्ता फिर से चालू हो गया है। इसका सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया था। दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और एक तिहाई गैस इसी रास्ते से गुजरती है। हालत ये थी कि जैसे पूरी सप्लाई चेन की सांस अटक गई हो।
