उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज की एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत तक की कटौती की है. यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और एसी स्लीपर बसों पर लागू होगी, लेकिन 1 जनवरी 2024 के बाद रजिस्टर्ड बसों पर नहीं मिलेगी. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है.