अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव नोलखा में एक पानी के टैंकर ने 14 साल के मासूम को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर पही मौत हो गई। पुलिस ने शव को श्रीनगर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नौलखा निवासी राहगीर गुलाब सिंह (14) पुत्र सोहनसिंह रावत को चमेलिया धाम की ओर जा रहे पानी के टैंकर से भरे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर श्रीनगर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के एक बड़ा भाई है। …….. पढें ये खबर भी… ADA कमिश्नर पर गुमराह कर गलत जानकारी देने का आरोप:मल्टीस्टोरी बिल्डिंग मामले में ACS बोले-बफर जोन नहीं छोड़ा, जांच का विषय अजमेर दौरे पर आए नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (IAS) आलोक गुप्ता ने करोड़ों खर्च कर नई बनाई गई एडीए की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नाले का बफर जोन नहीं छोड़े जाने को लेकर जांच की बात कही है। वहीं दूसरी ओर एडीए कमिश्नर (IAS) के.नित्या की ओर से बिल्डिंग नाले पर नहीं बनना बताने को लेकर शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने एतराज जताया है और आरोप लगाया कि एसीएस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। पूरी खबर पढें
