Iranian Crude Oil: सात साल बाद भारत ने ईरान से तेल खरीदा और पेमेंट हुआ चीन की करेंसी में। यह खबर जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही अहम भी है। भारत के दो बड़े रिफाइनर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ईरानी तेल की खरीद की है और पेमेंट के लिए चीनी युआन को चुना है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह पेमेंट ICICI बैंक के जरिए हुआ, जिसने अपनी शंघाई ब्रांच के जरिए यह रकम पहुंचाई।