केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। सीकर की अरना चौधरी के 99.20 प्रतिशत नंबर आए हैं। राजस्थान (अजमेर रीजन) का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत रहा। पिछले साल 95.44 प्रतिशत रिजल्ट था। इस साल रिजल्ट कम हुआ है। रिजल्ट में अजमेर रीजन 10वें नंबर पर रहा। अजमेर रीजन में कुल 98 हजार 779 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इनमें से 98 हजार 529 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे। इनमें 57 हजार 188 छात्र और 41 हजार 341 छात्राएं शामिल हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम इस साल सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा। 10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 का मेन एग्जाम देना होगा। इन नंबरों पर भेजें डिटेल 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी तस्वीर, नाम, मार्कशीट की फोटो और रिजल्ट प्रतिशत शेयर करें… रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…