Dubai gold rates today: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के चलते आज एमसीएक्स पर सोने-चांदी की ट्रेडिंग नहीं हो रही है। वहीं, वैश्विक बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच दुबई में सोने के दाम आज 14 अप्रैल को बढ़ गए हैं। प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों जैसे Dubai Jewellery Group, iGold, Malabar Gold & Diamonds, Joyalukkas और Kalyan Jewellers की वेबसाइट्स के अनुसार, दुबई में 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को करीब 532.50 AED से 534.80 AED प्रति ग्राम के बीच है।
