Household Savings: पहले भारतीय परिवार पैसा बचाते थे, फिर खर्च करते थे। अब पहले खर्च करते हैं, फिर EMI भरते हैं। यह सिर्फ किसी एक घर की कहानी नहीं है। पूरे देश में यही हो रहा है। Client Associates ने एक रिपोर्ट निकाली है, जिसका नाम “The New Indian Household Balance Sheet” है। यह फर्म 1300 से ज्यादा अमीर और बेहद अमीर परिवारों के 7 अरब डॉलर से ज्यादा के पैसे संभालती है। उनकी रिपोर्ट बताती है कि भारतीय परिवारों के पैसे का हिसाब-किताब बुनियादी तौर पर बदल चुका है। यह बदलाव चौंकाने वाला है।