भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देकर एक ट्रैवल्स बस से चित्तौड़गढ़ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 किलो से ज्यादा अवैध अफीम बरामद की है। मांडल थाना प्रभारी और प्रोबेशनर आईपीएस आयुष क्षोत्रिय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीलवाड़ा से गंगानगर जा रही धार ट्रेवल्स के बस में एक युवक अवैध अफीम लेकर जा रहा है। इस सूचना के बाद मांडल चौराहे की सर्विस रोड पर नाकाबंदी की गई, बताई हुई बस के आने पर उसे रुकवाया और तलाशी ली । इस दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, इस व्यक्ति की तलाशी ली तो इसके पास में नीले रंग के कपड़े की थैली मिली इस थैली को चेक किया गया तो इसमें 2 किलो 84 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। पूछताछ में उसने बताया कि यह अफीम उसे शिवराज जाट ने दी थी और इसे हनुमानगढ़ के रावतसर में किसी अज्ञात व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर बस में सवार इस युवक देवीलाल गाडरी ( 31 ) पिता भेरुलाल गाडरी निवासी साडास चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।पुलिस इस युवक से अफीम सप्लाई तस्करी की डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है ।कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में आईपीएस प्रोफेशनल आयुष चौधरी है कांस्टेबल रमेश सत्यवीर देवांश मौजूद रहे इस मामले की जांच पर थाना प्रभारी कन्हैयालाल को दी गई है
