मेरी शादी के बाद कहानी बदल गई। पत्नी ऐसी आई कि बात बिगड़ने लगी। उसने कहा कि या तो परिवार को चुनो, या मुझे। तंग आकर मैं सुसाइड कर रहा हूं। यह कहते हुए डीग में 28 साल के रिंकेश ने वीडियो बनाया। इसके बाद खेत में जहरीला पदार्थ पी लिया। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला डीग के कुम्हेर इलाके के बाबैन गांव का है। कुम्हेर थाने के कॉन्स्टेबल सुंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रिंकेश नाम के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले रिंकेश ने एक वीडियो भी बनाया था। मामले की जांच की जा रही है। सौरभ का कहना है कि मृतक रिंकेश उसका दोस्त था, उसके ऊपर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चल रहा था, जिससे वह काफी परेशान था। शादी के बाद से ही शुरू हुआ झगड़ा
रिंकेश (28) निवासी बाबैन गांव ने सुसाइड करने से पहले खेत में एक वीडियो बनाया, जिसे अपने दोस्त सौरभ को वॉट्सऐप पर भेजा था। इसमें कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। हम दो भाई और एक बहन थी। पिता को लकवा हो गया। हमनें बहन की शादी कर दी। उसके बाद 2020 में दो बहनों से हम दोनों भाइयों की भी शादी हो गई। लेकिन शादी के बाद से कहानी बदल गई। पत्नी के आते ही बात बिगड़ने लगी। सौरभ ने बताया कि मेरे दोस्त रिंकेश (28) और उसके बड़े भाई पुष्पेंद्र निवासी बाबैन की शादी विनेश और मिथलेश निवासी माढ़ा चौकी जिला मथुरा(उत्तर प्रदेश) के साथ 2020 में हुई थी। पत्नी के आते ही बात बिगड़ने लगी
शादी के एक साल बाद से ही कहानी बदल गई। पत्नी के आते ही बात बिगड़ने लगी। शादी के एक साल बाद ही पुष्पेंद्र की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के कुछ दिन बाद ही दोनों बहनें अपने पीहर चली गई। भाभी ने अपने पीहर में ही बच्चे को जन्म दिया। दोनों बहनें मेरे भाई के निधन पर हुए ब्रह्म भोज में आई। फिर दोनों बहनें हमारे घर में ही रहने लगी। जब मैं मजदूरी पर गया हुआ था तो दोनों बहनों ने अपने भाई को घर बुला लिया। तब मेरी मां पशुओं को चारा डालने गई थी। इस दौरान दोनों बहनें घर से सारे सोने- चांदी की ज्वेलरी और कैश लेकर चली गई। इसके बाद मैं खुद उनके घर गया तो, पीहर वालों ने दोनों बहनों को तो हमारे घर भेज दिया, लेकिन दोनों ज्वेलरी और कैश लेकर नहीं आई। फिर थोड़े दिन बाद ही दोनों बहनें वापस पीहर चली गई। इसके बाद मुझ पर, मेरे पिता लाख राम, मां बॉबी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मथुरा में सुनवाई पर जाता तो मारपीट करते, 20 लाख मांगे
रिंकेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में फैमिली कोर्ट में केस की तारीख पर जब भी मैं जाता तो ससुराल वाले धमकाते थे। साल 2023 में मेरे पिता का निधन हो गया। इसके बाद से ही दोनों बहनें मुझ से 20 लाख की डिमांड करती थी। तारीख पर जाता तो, ससुराल वाले मुझे पीटते थे। । वीडियो में युवक ने कहा कि मेरे पिता मरने से पहले मेरे गले लगकर रोये और कहा कि मैं तेरे लिए दुख छोड़कर जा रहा हूं। अब मैं अपनी मां के लिए दुख छोड़कर जा रहा हूं। मेरे जीने की आस खत्म हो चुकी है। मेरी मां बहुत ज्यादा दुखी रहती है। मेरे मरने के बाद मेरी शक्ल देखने के लिए भी कोई नहीं आए। मेरी मां के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सुसाइड से पहले दोस्त को बताया था
मृतक के दोस्त सौरभ ने बताया कि रिंकेश ने आज सुसाइड करने से पहले फोन किया था। कहा था कि मुझे मेरे ससुराल वालों ने काफी परेशान किया है, इसलिए वह सुसाइड कर रहा है। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाई है और उसे मुझे भेजकर कहा कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देना। वीडियो बनने के बाद मैंने काफी फोन किए, लेकिन रिंकेश ने नहीं उठाया। मैं जब उसके घर पहुंचा तो वह सुसाइड कर चुका था।
