अजमेर की आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित बडलिया गांव में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और अंदर कमरों की तलाशी। बाद में यहां रखी आलमारी व पलंग से सोने चांदी के आभूषण के साथ ही हजारों रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। परिवार शादी में गया था और लौटा तो पता चला। क्षेत्रवासी शक्तिसिंह रावत ने बताया-यह मकान विक्रमसिंह का है और रिश्तेदारों की शादी में सुबह करीब नौ बजे गए और रात को 11 बजे करीब लौटे तो चोरी का पता चला। चोर यहां मकान की जाली तोड़कर घुसे और आलमारी व पलंग में रखे सोने चांदी की जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब करीब 12 से 15 लाख रुपए है। बाद में पुलिस को सूचना की और आदर्श नगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। यहां चोरों की ओर से लाया गया सरिया मिला है, जिससे जाली तोड़ी गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ………… …….. पढें ये खबर भी…. साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पकड़ा:खुद को अस्पताल में भर्ती बताकर दिया था झांसा, खाते से विड्रोल किए 1 लाख अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले दो आंरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस आगरा से लाई है। आरोपियों से पुलिस ठगी के रुपए बरामद करने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढें