पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में हाईकोर्ट-विधानसभा-सीएम को उड़ाने की धमकी मिल रही है। अब आप और हम बचे हैं। लगता है मोदी कुछ करके छोड़ेंगे। दरअसल आज डोटासरा सीकर के जिला कांग्रेस भवन में अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने यह बात कही। देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने महात्मा गांधी की अगुवाई में आंदोलन करके अंग्रेजों को यहां से भगाया था वैसे ही हमने इस संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया है कि ऐसी ताकतें जो इस संविधान को कमजोर कर रही है,इसकी धज्जियां उड़ा रही है,तानाशाही कर रही है,संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। समानता का अधिकार खत्म किया जा रहा है। बोलने की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा है। गरीब कैसे आरक्षण लेकर दूसरे समाजों के बराबर आ जाए उसमें बाधा डाली जा रही है। संविधान में स्पष्ट व्यवस्था होने के बावजूद पंचायत और निकाय के चुनाव नहीं करवाए जा रहे। सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय किया है कि जो संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया वो हमारे देश की आत्मा है,उसको कोई भी आंच नहीं आने देंगे। यदि कोई सरकार इसके अनुरूप काम नहीं करती तो उसे उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी की चाल,चेहरा और चरित्र पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। आज महिलाओं के साथ में रोजाना अपराध हो रहे हैं,बलात्कार हो रहे हैं और भी घटनाएं हो रही है। पहले हम सबने समर्थन दिया था और यही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो कानून महिला आरक्षण के लिए लेकर आए,उस व्यवस्था को हमने स्वीकार किया। अब दोबारा लेकर आ रहे हैं क्योंकि पहले उन्हें आरक्षण देना ही नहीं था। इसलिए ऐसे क्लोज डाले कि 2026 की जनगणना आएगी और 2029 में डीलिमिटेशन करेंगे। जनगणना का काम और डीलिमिटेशन का काम इस सरकार को ही करना था। कोई अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान की सरकार को नहीं करना था। सरकार काम करने में विफल रही और अब कह रहे हैं। क्योंकि बंगाल चुनाव में वोटों को साधने के लिए इनकी हालत पतली है। इसलिए लोकसभा का स्पेशल सेशन लेकर आए हैं। हमारा स्टैंड हमेशा से क्लियर रहा है कि महिलाओं को 33% आरक्षण हर जगह मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही यह व्यवस्था की थी कि पंचायत और निकाय चुनाव 5 साल में हो, ओबीसी और आरक्षण की व्यवस्था हो। यह सब हमारा ही किया हुआ है इन्होंने कुछ भी नहीं किया। यह तो इस व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। एक तरफ तो यह कह रहे हैं कि हम संविधान में संशोधन करके महिला आरक्षण लागू करेंगे और एक तरफ संविधान की व्यवस्था को ही मानने से मना कर रहे हैं। कथनी और करनी में फर्क बीजेपी का मूल चरित्र है। यह बेईमान और झूठे लोग हैं। तानाशाही करके लोगों की आवाज दबाने और कुचलने का काम करते हैं। विकास के कामों से इनका कोई भी लेना-देना नहीं है। राजस्थान में बार-बार सरकारी संपत्तियों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में डोटासरा ने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और मुख्यमंत्री हंस रहे हैं। यह तो आप समझ लीजिए कि कैसे लोगों की पर्चियां निकली है। आए दिन इस तरह का काम हो रहा है इसका मतलब तो यह है कि डबल इंजन की सरकार तो फेल हो गई ना। देश और राज्य दोनों में इनकी सरकार हैं। यह कहते हैं कि हम पूरे विश्व की पंचायती कर रहे हैं। और अमेरिका धमका रहा है,यहां बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी तीन बार मिल गई, चार बार मुख्यमंत्री को मारने की धमकी मिल गई और अब विधानसभा को उड़ाने की। अब केवल आप और हम बचे हैं। लगता है मोदी जी कुछ ना कुछ करके छोड़ेंगे। आज ईरान और इजरायल के बीच अमेरिका पंचायती कर रहा है और पंचायती भी पाकिस्तान से करवा रहा है जो आतंकवादी देश है। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-5 हजार वाली आबादी के देशों में जाकर बच्चों की तरह मेडल पहन रहा है। और कह रहा है कि मेरा सम्मान हो गया। डोटासरा ने कहा कि भजनलाल शर्मा किसान नही है। तान बैठ गई और इनकी पर्ची निकल गई। इनका विधानसभा में दिया एफिडेविट देखिए उसमें इनका केवल 350 वर्गगज का एक प्लॉट है। एक बीघा भी जमीन नहीं है तो आप बताइए कि इन्होंने किसानी कब की। कल परसों एक कार्यक्रम था जिसमें सीएम भजनलाल बोल रहे थे कि हम तो भोजन बनाते थे और भोजन बनाना हमें अच्छा आता है। कभी तो यह भोजन बनाने की बात करते हैं और कभी किसान की। किसान सही समय पर आने पर अपना बदला सूत सहित चुकाएगा