कोटपूतली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। ये अधिवेशन आज राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में हुआ। अधिवेशन में संगठन के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संभागीय, जिला एवं तहसील के पदाधिकारियों को माला, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठन के मूल उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किए। इनमें मानव सेवा, भ्रष्टाचार उन्मूलन, महिला उत्पीड़न और दलित वर्ग के शोषण से मुक्ति जैसे विषय शामिल थे। साथ ही, संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य आगंतुकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और आयोजन की प्रशंसा की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीराज प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि, प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार सैनी अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष देवीसहाय सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बाबूलाल सैनी (राष्ट्रीय महासचिव), उदयपाल सिंह (संगठन मंत्री), सुरेंद्र कुमार गुर्जर (स्टेट सेक्रेटरी), कमलेश कुमार सैनी (कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष), नेमीचंद सैनी (जिला जयपुर उपाध्यक्ष), अर्जुन लाल सैनी (तहसील आमेर अध्यक्ष), प्रहलाद सहाय सैनी, पटेल रामसिंह सैनी (तहसील अध्यक्ष पावटा), अमरसिंह कसाना (जिला प्रभारी), रामावतार यादव (कार्यकारी अध्यक्ष), कैलाश पारासर, रामनिवास सैनी, रामजीलाल सैनी, बाबूलाल सैनी (उपाध्यक्ष), मुरारीलाल गुप्ता (पावटा), पुष्करदत्त सैनी (अध्यक्ष बानसूर), पवन शर्मा (बानसूर), सीताराम सैन (उपाध्यक्ष कोटपूतली), प्रेमप्रकाश सांखला और टीटू खान सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।