सैलरी बढ़ाने जैसी मांग को लेकर नोएडा में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. कर्मचारियों का गुस्सा कम सैलरी के साथ-साथ बढ़ती महंगाई को लेकर भी है. कर्मचारियों का कहना है कि 10–11 हजार की सैलरी में गुजारा मुश्किल है, जब हमारा गैस सिलेंडर ही 400 रुपये प्रति किलो में भरा जा रहा है तो बाकी क्या कहे. ईरिक्शा वालों ने भी किराया दोगुना कर दिया है.
