Income Tax Department: अगर आप नया पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1 अप्रैल से पैन कार्ड आवेदन की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है। पैन कार्ड आपके वित्तीय मामलों से जुड़ा एक अहम दस्तावेज है। इसके आवेदन की प्रोसेस को सरल करने के लिए विभाग ने अब पुराने फॉर्म 49A और 49AA की जगह चार नए और खास फॉर्म लागू किए है। सरकार का मकसद इस प्रक्रिया को छोटा, आसान और डिजिटल फ्रेंडली बनाना है।