अलवर कलेक्टर ने शहर के बुध विहार के डी ब्लॉक के पार्क में जनता के लिए खास पार्क लाइब्रेरी बनाई है। जिसमें आमजन की फेवरेट पुस्तकें उन्हीं से लेकर दूसरे लोगों को पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसा नवाचार प्रदेश में पहली बार किया गया है। कोई भी व्यक्ति 15 मई तक खुद की खास पुस्तक बुध विहार लाइब्रेरी के लिए उपलब्ध करा सकता है। ताकि उसे अधिक से अधिक लोग पढ़ सकें। कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक डिजिटल दौर में पठन-पाठन की संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक पहल की है। बुधविहार कॉलोनी के डी-ब्लॉक के पार्क में ‘पार्क लाइब्रेरी’ की स्थापना की गई है। यह पार्क लाइब्रेरी प्रदेश में पहली बार हरियाली व खुले वातावरण में आधुनिक पार्क लाइब्रेरी का नवाचार किया गया है। जिसमें पढ़ने, घूमने और बच्चों के खेलने की व्यवस्था की गई है। मई माह में यह पार्क लाइब्रेरी आमजन के लिए ओपन की जाएगी। कलेक्टर ने कि पुस्तक डोनेट करने की अपील कलेक्टर ने बुधविहार पार्क लाइब्रेरी के लिए नागरिकों, संस्थाओं, भामाशाह एवं समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि स्वैच्छिक रूप से इस जनहितकारी पहल में सहभागिता बन कर उत्कृष्ट एवं उपयोगी पुस्तकों के रूप में अपना सहयोग प्रदान करें।
पुस्तके विशेष रूप से शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, प्रबंधन, इतिहास, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य प्रेरणादायी विषयों से संबंधित अपनी पसंदीदा पुस्तकों का स्वागत किया जाएगा।पार्क लाइब्रेरी में आगामी 15 दिन तक पार्क लाइब्रेरी में पुस्तके डोनेट की जा सकती है। पार्क लाइब्रेरी में 5 हजार से अधिक पुस्तके रखने की क्षमता है, वर्तमान में 1500 पुस्तके है। जिसमें साहित्य, प्रतियोगिता परीक्षा,सामान्य ज्ञान,धार्मिक एवं अन्य विषयों की महत्वपूर्ण व उपयोगी पुस्तके है। बुधविहार पार्क लाइब्रेरी में आधुनिक कांच का हॉल बनाया गया है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है जो देखने में आकर्षक होने के साथ अध्ययन के शांत व और सुविधाजानक वातावरण उपलब्ध कराता है, जिसका डिजाइन इस प्रकार का है वहां बैठकर प्राकृतिक वातावरण व हरियाली का सुखद अनुभव होता है।
