Personal Finance Tips: भारत में बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलता है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 6,908 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी दी है। प्राइवेट सेक्टर में भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देती हैं। दिवाली बोनस में अक्सर एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी कर्मचारियों को मिलती है। अब सवाल यह है कि इस पैसे का कैसे सही उपयोग किया जा सकता है। सिर्फ शॉपिंग में यह पूरा पैसा खर्च करने के बजाय आप इस पैसे को ऐसी जगह भी लगा सकते हैं, जिससे आपको लॉन्ग टर्म में खूब फायदा हो।
