भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ है। 8 दिन से चली आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। बाजार में आई भारी तेजी से आज निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.89 फीसदी या 715 अंक की बढ़त लेकर 80,983 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.92 फीसदी या 225 अंक की बढ़त लेकर 24,836 पर बंद हुआ है।