डिजिटल पेमेंट्स के सबसे लोकप्रिय माध्यम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर किसी भी तरह के चार्ज लगाने की अटकलों के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साफ कर दिया है कि फिलहाल UPI ट्रांजैक्शंस पर कोई फीस नहीं लगेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा, “केंद्रीय बैंक UPI ट्रांजैक्शंस पर कोई चार्ज लगाने पर विचार नहीं कर रहा है।” यह बयान उन अफवाहों को विराम देता है जो जुलाई 2025 से चल रही थीं, जब गवर्नर ने UPI के बढ़ते खर्चों पर चर्चा की थी।
