बांसवाड़ा में सरपंच के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह देर रात घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह वह खेत में ट्रैक्टर ट्रॉली पर लटका मिला। युवक ने ट्रॉली को हाइड्रोलिक से ऊंचा किया और उसके हुक में रस्सी लटका कर सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को ग्रामीणों ने शव लटका होने की सूचना दी थी। मामला मोटागांव थाना क्षेत्र के नागवाला गांव का शनिवार सुबह का 9 बजे का है। मोटागांव SHO रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया- टापरातलाई गांव के रहने वाले अमर सिंह गड़ा सरपंच प्रेमशंकर भगोरा के बेटे गणेश लाल (26) ने सुसाइड कर लिया। मामले में जांच जारी है। युवक कल रात से घर से लापता था। तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम खेत में ट्रॉली को ऊंची कर लगाया फंदा ​SHO रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया- गणेश शुक्रवार शाम को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि नागवाला गांव के खेत में ट्रैक्टर की ट्रॉली से एक युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान गणेश के रूप में हुई। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस SHO ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि सुसाइड क्यों किया इसके कारणों के बारे में जांच जारी है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। गणेश के एक लड़का भी है।