जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में वर्तमान में 12 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी है। जलाशयों में उपलब्ध एकत्र जल मात्रा को मध्यनजर रखते हुए 12 अप्रैल से बीकानेर शहर में एक दिवस छोडकर (48 घंटों से) जल वितरण किया जाएगा। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जोनवार ओड व इवन ।सम व विषम) दिनांक के अनुसार पेयजल वितरण व्यवस्था की गई है। प्रथम जोन क्षेत्र
(12 अप्रैल से सभी सम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी।) गोगागेट टंकी से जुडा क्षेत्र : करणी नगर उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र नत्थूसर टंकी से जुड़े क्षेत्र: नयाशहर टंकी से जुडे क्षेत्र: जवाहर नगर टंकी से जुड़े क्षेत्र सेटेलाइट टंकी से जुड़े क्षेत्र बंगलानगर टंकी से जुड़े क्षेत्र लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी से जुड़े क्षेत्र: ———– द्वितीय जोन क्षेत्र (13 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी) स्टेडियम टंकी से जुडे क्षेत्र: साखू डेरा से जुड़े क्षेत्र नागणेचीजी टंकी से जुडे क्षेत्र रानी बाजार उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्र भीनासर टंकी से जुडे क्षेत्र गंगाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्र रामपुरा बस्ती टंकी से जुड़े क्षेत्र नयाशहर से टंकी से जुड़े क्षेत्र मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर, मौसम विभाग क्षेत्र, हनुमान मंदिर भूतनाथ मंदिर, रामदेव मंदिर आदि। इंजीनियरिंग कॉलेज, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, मिलिट्री इन्जि. सर्विसेज क्षेत्र शोभासर आदि। पानी का सावधानी से करें उपयोग जलदाय विभाग ने सभी से आह्वान किया है कि नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इसे व्यर्थ न बहाएं। मितव्ययता से जल प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहर बंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।