उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में यमुना में नाव पलटने से लुधियाना के जगराओं के रहने वाले 10 पर्यटकों की मौत हो गई। ये सभी शुक्रवार सुबह ही वृंदावन पहुंचे थे। मरने वालों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार (9 अप्रैल) को जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की तरफ से 2 बसों में पर्यटकों को ले जाया गया था। वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। शुक्रवार को श्री बांके बिहारी के दर्शन के बाद पर्यटक यमुना पार कर मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहे थे। जो नाव पलटी, उसमें जगराओं के रहने वाले 30 पर्यटक सवार थे। जगराओं में पर्यटकों के परिचितों के मुताबिक यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर ही नाव पलटी। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्री बांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। महिला बोली- 120 से ज्यादा लोगों का ग्रुप पंजाब से आया था
एक महिला ने बताया- 120 से ज्यादा लोगों का ग्रुप पंजाब से आया था। नाव पलट गई। कई लोग डूब गए हैं। कुछ लोगों को निकाला गया है। नाविक को नाव रोकने के लिए कहा था
जिस नाव के साथ हादसा हुआ, उसमें लुधियाना जिले के जगराओं के तनिष जैन भी सवार थे। उन्होंने बताया दो बसों से करीब 130 लोग वृंदावन घूमने आए थे। सभी वृंदावन में फोगला आश्रम के पास रुके हैं। तीसरी बार में टक्कर हो गई
उन्होंने कहा कि हमारी नाव जब पीपा पुल के पास पहुंची तो हम लोगों ने नाविक से कहा कि पुल आने वाला है, रोक लीजिए। लेकिन उसने नहीं रोका। 2 बार नाव टकराने से बची। तीसरी बार में टक्कर हो गई। पास में कुछ गोताखोर थे, जिन्होंने हमें बचाया है। CM भगवंत मान बोले- UP सरकार के संपर्क में हूं
CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- आज जगराओं शहर के निवासियों को वृंदावन में दर्शन के लिए ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। इस नाव में 32 लोग सवार थे। मुझे बड़े दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। बाकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। बिट्टू बोले- इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती
केंद्रीय रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा वृंदावन में नाव पलटने से जगराओं के श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्य कर रहा है। भगवान सबकी रक्षा करे। 9 अप्रैल को वृंदावन के लिए निकले थे पर्यटक…
