Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी इन दोनों कीमती धातुओं के भाव भारी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सोने के दाम रोज नया ऑल टाइम हाई लेवल छू रहे हैं। घरेलू वायदा बाजार में भी मंगलवार सुबह सोना भारी बढ़त लेकर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.02 फीसदी या 1181 रुपये की बढ़त के साथ 1,17,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह सोने का नया ऑल टाइम हाई लेवल है।

You missed