Post Office Schemes Interest Rates: वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और SCSS जैसी पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों का रिव्यू करता है। सरकार द्वारा इन योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की जाएंगी, जो 1 अक्टूबर से लागू होंगी। माना जा रहा है कि इस बार ब्याज दरों में कुछ कटौती की जा सकती है। अगर आप मौजूदा ब्याज दरों का फायदा उठाना चाहते हैं, तो दरों में बदलाव से पहले इन स्मॉल सेविंग स्कीम्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं। नई दरें अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए लागू होंगी।
