H-1B Visa Restrictions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई एच-1बी और एल-1 वीजा नीतियों (H-1B Visa Restrictions)के कारण अमेरिकी कंपनियां (US Companies India) अब अपने महत्वपूर्ण कार्यों को भारत की ओर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही हैं। हाल ही में वीजा आवेदन शुल्क को करीब 1.68-4.20 लाख रुपये से बढ़ा कर तकरीन 83.95 लाख रुपये करने और सख्त नियम लागू करने के प्रस्ताव ने कंपनियों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है। इससे भारत में वैश्विक क्षमता केंद्रों (Global Capability Centers) की मांग तेजी से बढ़ रही है, जो उच्च-स्तरीय कार्यों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, और उत्पाद विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।