जालंधर ग्रामीण एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के आदेश पर सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने नूरमहल पुलिस स्टेशन के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले, इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह का तबादला नकोदर सदर पुलिस स्टेशन कर दिया गया था। एक प्रेस वार्ता के दौरान सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशा तस्करी, लूटपाट और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
अपराध पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता दोहराई बलजिंदर सिंह कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी। बलजिंदर सिंह ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता दोहराई।