मानसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कासो (CASO) ऑपरेशन के अंतर्गत जिले में 600 लीटर लाहन और 30 नशीली गोलियां बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बसों की तलाशी ली गई और यात्रियों के बैग भी चेक किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी
डीएसपी कमलजीत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी भगीरथ सिंह मीना के दिशा-निर्देशों पर की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। थाना सिटी वन और टू की टीमें सक्रिय
इस ऑपरेशन में थाना सिटी वन और टू की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।