फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार समाजसेवी संस्थाएं और प्रशासन लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे है। इसी के तहत गांव महात्म नगर में पशुओं के लिए लाए आचार को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके चलते ही महिला पंच व एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। सरपंच के भाई के घर रखा था आचार जानकारी के अनुसार समाजसेवी संस्थाएं और प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राशन, पशुओं के लिए चारा, आचार और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसी के चलते ही निजी संस्था द्वारा गांव के लोगों को राहत सामग्री के रूप में पशुओं के लिए आचार दिया गया, जो आचार गांव के सरपंच के भाई के घर पर रखा गया था। महिला पंच के बाल भी खींचे जब वह अपने पशुओं के लिए आचार लेने गए, तो उन्हें आचार देने से मना कर दिया गया। जिसको लेकर विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ उक्त लोगों द्वारा चप्पलों से उन्हें पीटा गया। महिला पंच का आरोप है कि उसके बाल भी खींचे गए। जिसके बाद उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़कियों को छोड़ने जा रहे बुजुर्ग से भी मारपीट महिला के लड़के गुरप्रीत सिंह का कहना है कि घटना के बाद उसके ताया दलीप सिंह अपनी लड़कियों को छोड़ने के लिए शहर जा रहे थे कि उक्त लोगों ने बेवजह उनके साथ भी मारपीट की। जिन्हें भी इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। घायलों के बयान पर होगी कार्रवाई उधर सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, उनके द्वारा पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्यवाही की चाहिए।
