राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में करौली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र भारद्वाज को धौलपुर जिले का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद करौली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेंद्र भारद्वाज के राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ धौलपुर जिले में पार्टी को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में धौलपुर जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में भी गति मिलेगी। करौली जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र भारद्वाज को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना भी की।