जैसलमेर में चलती बस में अचानक आग लग गई। इसी बीच धुंआं निकलने लगा। ऐसे में बस 500 मीटर तक धुंआ के साथ सड़क पर दौड़ती रही। जब यात्रियों को इसकी भनक लगी तो ड्राइवर को बताया। घटना गुरुवार दोपहर की है। बस जैसलेमर से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि साइलेंसर के पास अचानक आग लगने से धुआं उठने लगा था। होटल के पास अचानक धुएं से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार गजराज ट्रेवल्स की बस दोपहर में जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जोधपुर रोड पर डेजर्ट टुलिप होटल के सामने पहुंचते ही बस के आगे के हिस्से और साइलेंसर से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। दे खते ही देखते धुआं बढ़ता गया और बस को अपनी चपेट में लेने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने दी चेतावनी, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ घटना के दौरान सड़क किनारे खड़े राहगीरों ने बस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत शोर मचाया और हाथ हिलाकर ड्राइवर को सतर्क किया। ड्राइवर ने रियर मिरर में स्थिति देखकर तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस रुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और डर के कारण सभी 30 से अधिक यात्री तुरंत नीचे उतर गए। 10 मिनट में आग पर काबू, बड़ा नुकसान टला घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी भैरूदान के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे सूचना मिली थी और टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 10 मिनट में 3:40 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बस के साइलेंसर में आई खराबी और ज्यादा गर्मी की वजह से आग लगी थी। कोई हताहत नहीं, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा इस हादसे में बस के आगे के हिस्से को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा। बाद में ट्रेवल एजेंसी ने दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना किया।