Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोना 1.11 फीसदी या 1279 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा 1.20 फीसदी या 1709 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर कीमतों में उछाल और रुपये में गिरावट के चलते सोने में तेजी देखी जा रही है।
