अजमेर में छात्र को गोली मारने वाले खादिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल को मकान मालिक और किराएदार खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर मौजूद एक छात्र के हाथ में गोली लगी थी। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को घटनास्थल से 2 कारतूस के खोल भी मिले थे। शुक्रवार को एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ शिवम जोशी ने मामले का खुलासा किया। अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…
खादिम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर में खादिम ने स्टूडेंट को गोली मारी, VIDEO:किराए को लेकर मकान मालिक से हुआ था विवाद; देसी कट्टे से की फायरिंग अजमेर में मकान मालिक और किराए पर रहने वाले खादिम के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान खादिम ने देसी कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। (पढ़ें पूरी खबर)
