बाड़मेर में छत से गिरने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची का सिर फट गया। इसके साथ ही उसके गर्दन, कमर में भी चोट लगी। मामला बाड़मेर ग्रामीण थाने के धनोड़ा गांव का शुक्रवार सुबह 8:30 बजे का है। हादसे के दौरान बच्ची छत पर अकेली थी। सुबह परिवार नीचे आ गया था, बच्ची छत से गिरी ग्रामीण थाने के एएसआई आनंद सिंह ने बताया कि धनोड़ा गांव निवासी रुखसाना (6) पुत्री होताराम अपनी मां और परिवार के साथ रात में मकान की छत पर सो रहे थे। सुबह मां और परिवार के बाकी लोग नीचे आ गए थे। रुखसाना छत पर अकेली थी। कुछ देर बाद रुकसाना 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। जैसे ही रुखसाना घर के आंगन में गिरी, परिवार के लोग घबरा गए। उसे बाड़मेर के हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ​पिता बांसवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड, सिर से खून निकले लगा रुखसाना के पिता होताराम बांसवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। एएसआई आनंद सिंह ने बताया- पुलिस ने बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जब परिवार के लोग रुखसाना को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो उसके सिर से खून बह रहा था। छत से गिरने से उसकी कमर और गर्दन में भी चोट आई है। मृतका के चार बहनें हैं। रुखसाना तीसरे नंबर की है। दो बहने बड़ी है और दो बहनें छोटी है।