बाड़मेर शहर में सड़क पर इशारे करते हुए छेड़छाड़ करने पर महिला ने मनचले को पकड़ लिया। भीड़ के सामने से जूतों पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने कान और पैर पकड़वाकर माफी मांगने के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया। घटना अस्पताल चौकी के सामने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। पहले पिटाई ये तस्वीरें देखें … महिला बोली – छेड़छाड़ पर दिया जवाब
महिला ने बताया – वह स्वयं सहायता समूह में काम करती है और एक ग्रामीण की पेंशन शुरू करवाने के लिए बाड़मेर मुख्यालय आई थी। अस्पताल चौकी के पास युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद महिला ने जूता उतारकर उसकी पिटाई कर दी। भीड़ के सामने पिटाई, युवक से मंगवाई माफी
घटना के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारकर पीटा। इसके बाद लोगों ने मनचले युवक से महिला के सामने कान पकड़कर और पैर पकड़कर माफी मंगवाई। माफी मांगने के बाद महिला और लोगों ने उसे छोड़ दिया। इस मामले में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 44 सेकेंड का वीडियो आया सामने
घटना का 44 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला जूते से युवक को मारते हुए नजर आ रही है और उसे छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दे रही है। इस दौरान एक अन्य युवक भी आरोपी को थप्पड़ मारता दिख रहा है और बाद में उससे माफी मंगवाई जाती है।
